• Tue. Nov 10th, 2026

मथुरा में सांप के काटने से बच्चे की मौत,सुबह सोते समय अचेत अवस्था में मिला, अस्पताल में मृत घोषित

Byvijay.singhal1233

Jul 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह क्षेत्र के ग्राम पींगरी के जाटव बस्ती में एक मासूम बच्चे की नींद में ही सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 8 वर्षीय धीरज पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। परिवारजनों के अनुसार, धीरज सोमवार की शाम को सामान्य रूप से अपने घर में सोया था। सुबह जब परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की तो वह अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई कि बच्चे की मौत सर्पदंश के कारण हुई है। रात्रि में सोते समय बच्चे को सांप ने डंसा था। गहरी नींद में होने के कारण वह कुछ बता नहीं सका।इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। धीरज की मौत से उसके माता-पिता और परिवार गहरे सदमे में हैं। पूरे गांव में मातम का माहौल है। गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही रात के समय जंगली जानवरों व सर्पों से बचाव हेतु पर्याप्त उपाय किए जाएं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.