• Fri. Sep 11th, 2026

व्रन्दावन में पहुँची चेतन्य महाप्रभु की चरण पादुकाएं

ByVijay Singhal

May 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में साढ़े तेरह करोड़ नाम संकीर्तन महोत्सव में तीसरे दिन आयोजन ऐतिहासिक बन गया, जब पश्चिम बंगाल के नवद्वीप धाम से लाई गईं श्री चैतन्य महाप्रभु की चरण पादुकाएं महोत्सव में पहुंचीं। गौड़ीय वैष्णव परंपरा में अत्यंत पूजनीय इन पादुकाओं का महाप्रभु ने संन्यास ग्रहण से पूर्व अपनी पत्नी विष्णुप्रिया देवी को सौंपा था। विष्णुप्रिया देवी ने जीवन भर इन पादुकाओं की पूजा की और आज ये पावन पादुकाएं कोलकाता के नवद्वीप के धमेश्वर महाप्रभु मंदिर में पूजित हैं। इन चरण पादुकाओं को वृंदावन तक लाने का पुण्य कार्य धमेश्वर महाप्रभु मंदिर के तीन प्रमुख गोस्वामियों सुदीन गोस्वामी, जयंत गोस्वामी और प्रदीप कुमार गोस्वामी द्वारा संपन्न हुआ। तीनों ही गोस्वामी फ्लाइट से नई दिल्ली पहुंचे और वहां से कार से वृंदावन लेकर पहुंचे। जैसे ही चरण पादुकाएं महोत्सव स्थल पर पहुंचीं, सारा वातावरण हरि बोल और जय श्री चैतन्य के उद्घोषों से गूंज उठा। संध्याकालीन नंदोत्सव के अवसर पर पंडित राकेश चौरसिया के बांसुरी वादन ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु इस क्षण को देखकर भाव विभोर हो उठे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed