• Fri. Nov 13th, 2026

शिक्षण संस्था के अध्यक्ष ने फर्जी दस्तावेज से बैंक खाता खोल कर दी 45 लाख की ठगी

Byvijay.singhal1233

Aug 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की एक शिक्षण संस्था के अध्यक्ष ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाता खोलकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। मामले की जांच के बाद थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एफआईआर के बाद साइबर थाना पुलिस अब साक्ष्यों का संकलन करेगी। एफआईआर के अनुसार गांव गोपी की नगरिया, महावन मथुरा निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वे ग्लोबल इनोवेटिव एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष हैं। यह सोसाइटी मध्य प्रदेश के कई नगर परिषदों के साथ मिलकर कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं पर काम करती है। आशीष कुमार के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी संस्था की ई-मेल आईडी को हैक कर लिया और फिर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक्सिस बैंक में एक खाता खुलवा लिया।
जिसकी खाता संख्या 920020056580399 है। इस खाते में ही संस्था के नाम से किए गए करीब 40 से 45 लाख रुपये के भुगतान ट्रांसफर करा लिए गए। जबकि संस्था का अधिकृत खाता बैंक ऑफ इंडिया मथुरा में है और इसकी खाता संख्या 685020110000614 है। इसके अलावा कोई नया खाता अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से ही खुल सकता है। शिकायत में बताया गया है कि संबंधित विभागों से ईमेल व मोबाइल नंबर अपडेट करा दिए गए हैं, ताकि आगे कोई गड़बड़ी न हो। पीड़ित ने इस मामले में साइबर क्राइम थाना में शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत की जांच की और जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली। अब वह साक्ष्यों का संकलन करेगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.