• Mon. Jun 29th, 2026

नेशनल हाईवे पर दौड़ रही थी कार, अचानक उठने लगीं आग की लपटें

ByVijay Singhal

May 20, 2024
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के टाउनशिप थाना रिफाइनरी के स्वर्ण जयंती के सामने नेशनल हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने गाड़ी खड़ी करके भाग कर अपनी जान बचाई। थोड़ी देर में ही आग ने पूरी कार को आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वृंदावन निवासी गोपाल कार से आगरा जा रहे थे। जब गोपाल टाउनशिप के स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने से गुजर रहे थे, तभी कार में धुआं निकलते देखा। तत्काल की कार को रोक के बाहर निकल आए।  इतनी देर में कार ने आग पकड़ ली। कार धूं धूंकर जलने लगी। इतनी देर में रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन अप फायर ब्रिगेड आधा घंटे तक नहीं पहुंची। रिफाइनरी पुलिस ने रिफाइनरी फायर ब्रिगेड को फोन किया तब जाकर रिफाइनरी फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.