हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के कस्बा चौकी परिसर की दूसरी गली में बने एक गोदाम स्वामी ने पिछला गेट चौकी पुलिस की संलिप्तता से चौकी परिसर में निकाल लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी परिसर में होकर गोदाम का गेट बनने का मामला सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद पुलिस जागी। कोतवाल ने कस्बा प्रभारी को गोदाम संचालक द्वारा निकाले गये अवैध गेट को बंद करा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। पाइप व्यापारी द्वारा गोदाम का गेट करीब एक सप्ताह पूर्व चौकी परिसर से निकालने के बाद वहीं से सामान का आदान प्रदान किया जाने लगा। इसे देख स्थानीय लोग भी अचरज में पड गये। बुधवार को मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने कस्बा प्रभारी से मामले की हकीकत जानी। कोतवाल ने नाराजगी जताते हुए व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिये। इसके बाद कस्बा प्रभारी मौके पर पहुंचकर गेट को बंद करा दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान आते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिये हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
