हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा डिपो की रोडवेज बस में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मथुरा डिपो की बस (यूपी-78 केटी-4533) नया बस अड्डा, मथुरा से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। आगरा पार करने के बाद परिचालक ने टिकट वितरण का कार्य पूरा किया और चालक की सीट पर बैठकर बस चलाने लगा। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। यात्रियों ने इसका विरोध किया, लेकिन चालक और परिचालक ने उनकी आपत्ति को नजरअंदाज कर दिया। इसी दौरान एक जागरूक यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल को भेज दिया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरएम ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) मथुरा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि बस का चालक संविदाकर्मी हर्ष कुमार और परिचालक आउटसोर्स कर्मी मानवेन्द्र सिंह थे। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर दोनों की गंभीर लापरवाही मानते हुए उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
