• Sun. Jun 28th, 2026

आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कर फंसे रालोद राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Jun 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक साल पहले रालोद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के लिए अपमानजनक और असंवैधानिक शब्दों का इस्तेमाल करने पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी के खिलाफ हाईवे में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हरियाणा के गुरुग्राम सरस्वती विहार चक्करपुर कॉलोनी निवासी ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एससी/एसटी ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन इं. राजिंदर प्रसाद की लिखित शिकायत और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद यह कार्रवाई हुई है। प्राथमिकी में बताया कि पिछले साल मई में सौंख रोड स्थित एक होटल में रालोद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ था। इसमें राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी समेत प्रदेश भर के पदाधिकारी व कार्यक्रम सभा में एकजुट हुए थे। आरोप है कि राष्ट्रीय महासचिव ने जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य अनुसूचित जाति आयोग के लिए अपमानजनक और असंवैधानिक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने इस संबंध में पहले की संबंधित पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को हाईवे थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.