• Mon. Jul 6th, 2026

मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश पिटाई, साथी भागा

ByVijay Singhal

Jul 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में गाजियाबाद निवासी विनोद कुमार शर्मा परिवार के साथ दर्शन करने के लिए आए थे। वह जिला संयुक्त चिकित्सालय के निकट अपनी कार खड़ी कर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तभी अटल्ला चुंगी चौराहा के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों में से एक ने श्रद्धालु का मोबाइल छीन लिया और भागने का प्रयास किया। शोर मचाने पर चौराहा पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। भीड़ ने बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई की और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान हाथरस के मुरसान, शयनपुर निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। श्रद्धालु विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल छीनकर भागने के मामले में अभिषेक और उसके साथी कान्हा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस द्वारा आरोपी कान्हा की तलाश की जा रही है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालु से मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा। श्रद्धालु की शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक के विरुद्ध के कार्रवाई की गई है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.