हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी रामू प्रधान और दीपक उर्फ शैलू प्रॉपर्टी का काम करते हैं। पानीगांव कट के पास एक भूमि पर गेट लगवाने को लेकर दोनों पक्षों में पैसे का लेन-देन चल रहा है। इसको लेकर रविवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, लेकिन लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े नौ बजे एक पक्ष के रामू प्रधान अपने साथियों के साथ भूमि पर खड़े थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के दीपक अपने साथियों के साथ पहुंच गए। दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और लात घूंसे चलने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने मौके पर खड़ी एक कार को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि वैगनआर में आग लगा दी। लगभग आधे घंटे तक जमकर हंगामा और मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे बाद जमुनापार थाना प्रभारी विदेश कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब कार जलकर राख हो चुकी थी और कुछ आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने दो घायलों रामू प्रधान और संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि विवाद में कल्याणपुर निवासी ब्रजमोहन, कन्हैयालाल उर्फ पूरन, विवेक, अर्पित उर्फ अरविंद, दीपक उर्फ शैलू, सचिन और बिसावली थाना राया निवासी अमन उर्फ कालू शामिल हैं। दोनों पक्षों के सात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
