हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित अटल्ला चुंगी के समीप रेस्टोरेंट में एक दर्जन हमलावर घुस आए और संचालक के साथ मारपीट कर उसका लोहे की राड से सिर फोड़ दिया। मूल रूप से हाथरस के गांव रोहई निवासी और हाल में वृंदावन की अटल्ला चुंगी में रह रहे छोटू उर्फ धनेंद्र चतुर्वेदी ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है कि वह परिक्रमा मार्ग में किराए पर गुरु कृपा धाम होटल एवं हरिदास रेस्टोरेंट संचालित कर रहे हैं। शनिवार दोपहर गौरा नगर निवासी दो युवक होटल में रूम लगाने की बात को लेकर कहासुनी करने लगे। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि इसी कहासुनी का बदला लेने के लिए रविवार देर रात दो नामजद युवकों के साथ दस अज्ञात लोग हरिदास रेस्टोरेंट पर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पानी की जग उठा कर पीड़ित के सिर पर दे मारी, जिससे उनका सिर फूट गया और हाथ-सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार, पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंपने की बात कही गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
