• Sat. Nov 14th, 2026

पुरानी पेंशन बहाली समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

Byvijay.singhal1233

Aug 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षा सेवा अधिनियम में सेवा सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन माध्यमिक वित्त एवं लेखा अधिकारी शैलेंद्र सिंह को सौंपा। प्रदेशीय उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला मंत्री शिवम शर्मा और कोषाध्यक्ष नम्रता निरंजन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से मांगें लंबित रहने से शिक्षकों में भारी असंतोष है। ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, एनपीएस विसंगतियों का समाधान और शिक्षा सेवा अधिनियम-2023 में सेवा सुरक्षा प्रावधानों की पुनर्स्थापना देने जैसी 14 मांग रखी गईं। इस दौरान जितेंद्र कुमार मिश्रा, उमेश चंद, बृजेश कुमार, जुगल कुमार, पारुल शर्मा, शिव कुमार निगम, संजय वर्मा, विनोद कुमार शुक्ला, अंजलि वर्मा, प्रीति पांडे सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.