• Tue. May 5th, 2026

मथुरा में थार ने टेंपो में मारी टक्कर, सड़क पर पड़े घायलों को डंपर ने कुचला; चार की मौत

ByVijay Singhal

May 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । थाना जैत क्षेत्र के रामताल नगला रोड पर स्थित कृष्णा कुटीर के समीप तेज रफ्तार थार (कार) और सवारी टेम्पो की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। सड़क पर चीख-पुकार मची थी, तभी तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने घायलों को कुचल दिया। चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल का दृश्य देख लोगों की चीख निकल गई। सूचना पर जिलाधिकारी पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर मृतक परिवार को सांत्वना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम थाना जैत क्षेत्र के रामताल नगला रोड पर स्थित कृष्णा कुटीर के समीप तेज रफ्तार में आ रही कार ने सवारी टेम्पो को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेपों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायल सड़क पर मदद के लिए पुकार रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने घायलों को कुचल दिया। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर खून से सने शव बिखरे पड़े थे। घटनास्थल का दृश्य देख लोगों की चीख निकल गई। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। जैंत प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रामताल वृन्दावन रोड पर एक थार गाडी द्वारा आटों में टक्कर मारी गयी थी। जिससे टैम्पो दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सामने से आ रहे ट्रैलर द्वारा आटो सवार व्यक्तिय़ो को कुचल दिया गया । जिनमें 04 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी व एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को राहगीरों के द्वारा सिटी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। जिसकी हालत नाजुक है, मृतको में से एक युवक की पहचान साबिर पुत्र सईद निवासी वाल्मीक नगर भरतपुरगेट थाना कोतवाली जिला मथुरा के रूप में हुई है। अन्य 03 मृतको के शव व घायल व्यक्ति की पहचान को प्रयास किये जा रहे है, मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है,घटनास्थल से डम्फर एवं थार गाडी व आँटो को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया। हादसे की सूचना पर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने पोस्टमार्टम गृह पहुंच कर मृतक परिवार को ढाढंस बधाया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.