• Tue. May 5th, 2026

भूतेश्वर तिराहा पर नगर निगम ने लगाया 3 महीने के लिए पानी की निकासी हेतु जनरेटर

ByVijay Singhal

May 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । महानगर के भूतेश्वर तिराहा पर जल भराव की समस्या के निदान के लिए नगर निगम ने 3 महीने के लिए स्थाई तौर पर पानी निकासी हेतु जनरेटर की व्यवस्था कर दी है। शनिवार प्रातःकाल हुयी वर्षा के कारण भूतेश्वर अण्डर पास के नीचे हुये जल भराव के दृष्टिगत नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा भूतेश्वर अण्डर पास का निरीक्षण किया गया। अण्डरपास के नीचे एकत्रित पानी को निकलवाने हेतु अतिरिक्त पम्प सैट लगवाये गये साथ ही स्थायी पम्प को चालू किये जाने हेतु महाप्रबंधक जल को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री चौधरी द्वारा पानी की निकासी हेतु सभी पम्प एवं बूस्टर का भी निरीक्षण किया गया। अण्डरपास के नीचे पानी की निकासी हेतु ट्रैक्टर पम्प लगाये गये हैं। साथ ही निर्वाध रूप से पम्प चलाकर पानी की निकासी किये जाने हेतु अगले तीन माह के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गयी है। नगर आयुक्त ने बताया कि अधिकांश मई माह में वर्षा नहीं होती है। इस वर्ष समय से पूर्व वर्षा होने से जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुयी क्योकि अण्डर पास के नीचे एकत्रित पानी की निकासी हेतु स्थायी पम्प व मशीनों की पूर्ण रूप से मरम्मत नहीं हो पायी, जिसके कारण स्थायी पम्प को पूर्ण क्षमता से चलाया जाना सम्भव नहीं हो पाया। सभी स्थायी पम्प व मशीनरी की जल्द ही मरम्मत का कार्य पूर्ण हो जायेगा जिससे मानसून दौरान वर्षा के समय अण्डर पास के नीचे एकत्रित पानी को जल्द से जल्द निकाला जा सकेगा। वर्तमान में अस्थायी पम्प व ट्रैक्टर पम्प के माध्यम से पानी की निकासी की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.