हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना बलदेव पुलिस, सर्विलांस व स्वाट टीम की चोरी की योजना बनाते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे ग्राम दौलतपुर अंडरपास के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़, दौराने पुलिस मुठभेड़ 02

अभियुक्तगण हुए घायल सहित 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस, पीली व सफेद धातु के आभूषण, 25000 रू0 नगद, चोरी करने के उपकरण तथा एक अर्टिगा कार बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महावन के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव, सर्विलांस व स्वाट टीम की दिनांक 13/14.08.2024 की रात्रि में चोरी की योजना बनाते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे ग्राम दौलतपुर अंडरपास के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़, दौराने पुलिस मुठभेड़ 02 अभियुक्तगण 1. रामेश्वर पुत्र राम भरोसे निवासी पारोली सिकरवार थाना फतेहाबाद जनपद आगरा 2. इंद्रपाल उर्फ छिगा पुत्र किताब सिंह निवासी झोरियन थाना पिनाहट जनपद आगरा हुए घायल सहित अन्य 04 अभियुक्तगण 1.हरिकांत निषाद पुत्र राम प्रकाश निवासी पारोली सिकरवार 2.महेंद्र सिंह पुत्र गयादिन निवासी ग्राम झोरियन थाना पिनाहट जनपद आगरा 3.रामचंद्र पुत्र रामविलास निवासी झोरियन थाना पिनाहट जनपद आगरा 4.विवेक उर्फ सुनील पुत्र किताब सिंह निवासी झोरियन थाना पिनाहट जनपद आगरा को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों के कब्जे से पीली धातु का चूड़ियां, सफेद धातु की एक जोडी पायल, 25000 रू0 नगद, चोरी करने के उपकरण, दो अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 अदद खोखा व 04 अदद जिन्दा कारतूस तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त करने हेतु एक अर्टिगा कार बरामद की गयी । घायल अभियुक्तगणों को उपचार हेतु अस्पताल में भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
