हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने महानगर में तिरंगा बाईक रैली निकाली। तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ अपर आयुक्त अनिल कुमार द्वारा फीता काटकर किया। तिरंगा बाइक रैली यात्रा जलकल पार्किंग से प्रारम्भ हुई जिसका भूतेश्वर तिराहा होते हुए गोवर्धन चौराहे से वापस जलकल पार्किंग में आकर समापन हुआ । रैली में जोनल सेनेटरी ऑफिसर से जितेंद्र सिंह गैराज लिपिक राजेश यादव आईटी एक्सपर्ट विनीत द्विवेदी एवं नगर निगम की कार्यदायी संस्था नेचर ग्रीन तथा निगम के आदि कर्मचारियों ने आम नागरिकों से अपने घर दुकान प्रतिष्ठानो पर तिरंगा लगाने की अपील की। महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने कहा स्वतंत्रता दिवस उत्सव रूप में मनाना चाहिए। वाईक रैली के दौरान जगह जगह तिरंगा का वितरण भी किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
