• Fri. Nov 13th, 2026

ठाकुर द्वारिकाधीश का किया पंचामृत से अभिषेक

Byvijay.singhal1233

Aug 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पंचामृत अभिषेक के साथ प्रारंभ हुआ। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया की मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार महाराज, नरेश की आज्ञा से प्रातः काल मंगला के दर्शन 6 बजे से 6:15 तक हुए। इसके बाद 6:30 बजे ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार व अन्य के द्वारा किया गया। दूध, दही, घी, शहद और बुरा से ठाकुरजी का अभिषेक हुआ। इसके बाद सुबह 8:30 बजे भव्य शृंगार किया गया। शाम 7:30 बजे उद्यापन के दर्शन हुए। रात 11:45 पर अजन्मे का जन्म अभिषेक हुआ और इस जन्म की खुशी के साथ ही लोग आनंद के वातावरण में झूमते नजर आए। रविवार को प्रातः 10 बजे ठाकुर जी का भव्य नंद महोत्सव का कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में होगा। प्रातः काल दर्शन नहीं खुलेंगे। 10 बजे से दर्शन होंगे। ठाकुरजी शाम 5 बजे शयन करेंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.