• Sun. May 24th, 2026

यमुना में नहाते परिजनों के सामने किशोर डूबा, मची चीखपुकार; तलाश में जुटे गोताखोर

ByVijay Singhal

May 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोकुल स्थित ठकुरानी घाट पर शनिवार सुबह यमुना में स्नान के दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ की टीम ने माैके पर पहुंचकर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश के बैतूल कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजपुर निवासी रेवाराम अपने परिवार के साथ थाना बल्देव क्षेत्र के गांव बरोली स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में परिवार गोकुल बैराज के पास ठकुरानी घाट पहुंचा, जहां सभी लोग यमुना में स्नान करने लगे। इसी दौरान रेवाराम का पुत्र हरिओम अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद गोताखोर मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर थाना महावन प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किशोर की तलाश शुरू की।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.