• Sat. May 23rd, 2026

वृंदावन पहुंचे नवागत एडीजी एसके भगत, बांकेबिहारी के किए दर्शन

ByVijay Singhal

May 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा जोन के नवागत एडीजी एसके भगत शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने दर्शन-पूजन किया। पदभार ग्रहण करने के बाद वृंदावन पहुंचे एडीजी ने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई और अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया। एडीजी के प्रथम आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडे और एसएसपी श्लोक कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। इससे पूर्व एडीजी को पर्यटक थाने में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। इसके बाद उनका काफिला मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए रवाना हो गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.