• Wed. Jul 1st, 2026

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे स्विमिंग पूल, जिम और वाटर पार्क

ByVijay Singhal

May 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में पंजीकरण कराए बिना वाटर पार्क, स्विमिंग पूल और जिम का संचालन किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान संचालकों को पंजीकरण कराने के लिए नोटिस जारी किया है। जल्दी पंजीकरण न कराने पर सभी को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने टीम के साथ कोसी खुर्द स्थित साहब सिंह स्विमिंग पूल, गोवर्धन स्थित अनीता स्विमिंग पूल, सैय्यद बलदेव स्थित डायमंड स्विमिंग पूलए मांट स्थित राधे कृष्णा वाटर पार्क और कुम्हेर अड्डा सौंख स्थित चैंपियन जिम का निरीक्षण किया। कोई भी संचालक मौके पर पंजीकरण के कागज नहीं दिखा पाया। सभी को नोटिस भी जारी किया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि स्विमिंग पूल, जिम और वाटर पार्क का निरीक्षण किया गया। किसी ने पंजीकरण नहीं कराया है। सभी को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। जल्दी ही सभी ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो उन्हें बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.