• Thu. Jun 11th, 2026

युवक की संदिग्ध मौत, शव के पास मिले सिरिंज और इंजेक्शन

ByVijay Singhal

Jun 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र के गांव राजपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 11:40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजपुर गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी पहचान महावीर शर्मा (35) पुत्र रामवीर शर्मा के रूप में हुई। वह राजपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे थे और एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत थे। आसपास के लोगों ने बताया कि ने राजस्थान, धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र स्थित भागीरथपुरा गांव के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार शव नीला पड़ चुका था। शव के पास से सिरिंज और इंजेक्शन बरामद हुए हैं। मौके पर मौजूद महावीर की मित्र पूनम ने पुलिस को बताया कि वे नशे के आदी थे। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.