• Thu. Jun 11th, 2026

धरा और धेनु सनातन धर्म की रीढ़: दादा गुरु

ByVijay Singhal

Jun 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में नर्मदा पुत्र के रूप में विख्यात संत दादा गुरु भैया जी सरकार बरसाना पहुंचे। उन्होंने मान मंदिर में संत रमेश बाबा से भेंट की। इस दौरान यमुना शुद्धिकरण, गोसंरक्षण और ब्रज के वनों के संरक्षण पर चर्चा हुई। दादा गुरु ने माताजी गोशाला का भी दौरा किया। उन्होंने वहां संचालित गोसेवा कार्यों की सराहना की। दादा गुरु ने कहा कि धरा और धेनु सनातन धर्म की रीढ़ हैं। ब्रजभूमि ने विश्व को प्रेम, सेवा और समर्पण का संदेश दिया है। यमुना महारानी सनातन संस्कृति की जीवनदायिनी शक्ति हैं। गोमाता, यमुना और प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक भारतीय का नैतिक और धार्मिक दायित्व है। उन्होंने रमेश बाबा के ब्रज की संस्कृति और गोसेवा के समर्पण की प्रशंसा की। दादा गुरु ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित सांस्कृतिक की विरासत सौंपनी है। इसके लिए गोसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और नदियों की स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना होगा। उनके विचारों से उपस्थित श्रद्धालुओं और गोसेवकों में उत्साह दिखा। इस मौके पर सुशील गोस्वामी राधारानी मंदिर रिसीवर, पुरुषोत्तम दास, विशाल कुमार समेत अन्य श्रद्धालु एवं गोसेवक मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.