• Sun. Nov 8th, 2026

श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए दोबारा किया जाएगा सर्वे, प्रशासन ने कसी कमर

Byvijay.singhal1233

Jun 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अधिकारियों ने कॉरिडोर निर्माण के लिए आसपास के क्षेत्र का दोबारा सर्वे कराने की रणनीति बनाई है। सेवायत व व्यापारियों की मांग के बाद डीएम ने यह निर्णय लिया है। हालांकि सेवायत कॉरिडोर निर्माण का विरोध कर रहे हैं, लेकिन वृंदावन के अधिकतर लोग कॉरिडोर निर्माण के पक्षधर हैं। श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण की योजना बनने के बाद शासन ने जनवरी 2023 में सर्वे कराया था। इस दौरान दुकान, भवन और कुंज गलियां समेत करीब 285 स्थानों को चिन्हित किया था। 2023 में हुए सर्वे के बाद अब 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है। इस दौरान वृंदावन में काफी कुछ बदल गया है। इसलिए अधिकारियों ने दोबारा सर्वे करने की योजना बनाई है। मंगलवार को एडीएम वित्त डॉ. पंकज वर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने बैठक की। इस दौरान सर्वे के साथ-साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। एडीएम वित्त ने बताया है कि व्यापारी व सेवायतों की मांग के बाद दोबारा सर्वे कराने की तैयारी है। इसके लिए डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने एक टीम बनाई है। इसमें राजस्व, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और एमवीडीए के अधिकारी शामिल किए गए हैं। यह तीन या चार दिन बाद सर्वे का कार्य शुरू करेगी। सेवायतों का विरोध जारी है। उन्होंने मंगलवार को संविधान की पुस्तक की पूजा करके विरोध जताया। अपील की संविधान का पालन करते हुए सरकार सही निर्णय ले। इस अवसर पर गोस्वामी जनों ने जोर देकर कहा कि सरकार को संविधान में निहित उनके अधिकारों का हनन नहीं करना चाहिए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.