हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर थाना पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे अंडरपास पुल औहावा सर्विस रोड से गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 14 किलो 440 ग्राम गांजा बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि एसआई वीरेश कुमार और एसआई भूपेंद्र सिंह टीम के साथ सोमवार शाम गश्त पर थे। नौहझील-राया मार्ग पर गांव परसोतीगढ़ी के पास पहुंचे, तभी सूचना मिली कि दो युवक यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर नगला मौजी कट से औहावा अंडरपास पुल की ओर होते हुए सुरीर आ रहे हैं। दोनों युवकों के पास नशीला पदार्थ है। इसी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान कुंदन सिंह निवासी सुरीर विजऊ और विपिन निवासी सकरदास नवादा, थाना वजीरगंज, जिला गया, बिहार के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 14 किलो 440 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चालान किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
