• Sun. Aug 23rd, 2026

व्रन्दावन में प्राधिकरण की शर्तों का उल्लघंन करने पर बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

ByVijay Singhal

Jun 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) की शिकायत पर कोतवाली वृंदावन में वृंदावन ग्रींस अपार्टमेंट परियोजना के विकासकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि बिल्डर ने प्राधिकरण की शर्तों का उल्लंघन करते हुए आंतरिक विकास कार्य अधूरे छोड़ दिए। बंधक भूमि पर निर्मित फ्लैटों का विक्रय कर दिया। सहायक अभियंता पंकज कुमार शुक्ला की तहरीर के अनुसार चैतन्य विहार आवासीय योजना फेस-2 स्थित ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड संख्या जीएच-1 एवं जीएच-2, राजपुर बांगर पर मैसर्स आस्था इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के संचालक आरके जैन द्वारा परियोजना विकसित की गई थी। इसका मानचित्र वर्ष 2011 में प्राधिकरण से स्वीकृत कराया गया था। प्राधिकरण को सोसाइटी के निवासियों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई कि बिल्डर ने आंतरिक विकास कार्य पूरे नहीं कराए हैं। स्थलीय निरीक्षण में आरोपों की पुष्टि होने का दावा किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि फ्लैटों को बिना बंधक मुक्ति कराए ही बेच दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.