• Wed. Jul 8th, 2026

द मिलेनियम स्कूल के वार्षिकोत्सव इग्नाइट में छात्र -छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Dec 24, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। श्री भगवान दास स्मृति ट्रस्ट द्वारा संचालित द मिलेनियम स्कूल के वार्षिकोत्सव इग्नाइट का शुक्रवार आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव में छात्र -छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुये दर्शकदीर्घा में बैठे आगुंतकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान रखने वाले महान व्यक्तित्वों के ऊपर आधारित नाट्य कार्यक्रमों का मंचन किया गया। जिसमें चाणक्य, अब्दुल कलाम, धीरू भाई अम्बानी, गुरू गोविन्द सिंह, सती प्रथा उन्मूलन में महती भूमिका निभाने वाले राजा राम मोहन राय, देश की पहली महिला आईपीएस किरन बेदी, बॉलीवुड लिविंग लीजेण्ड अमिताभ बच्चन, शिवाजी आदि प्रमुख थे। राधा वैली स्थित द मिलेनियम स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शहर के सीबीएसई के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की सहभागिता रही और सभी शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं बौद्धिक स्तर की सराहना की। मुख्य अतिथि शहर विधायक श्री श्रीकांत शर्मा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुये जीवन में आगे बढने के लिये प्रेरित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शोभराम शर्मा एवं पूर्व विद्यायक रविकांत गर्ग द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, एसपी क्राइम अविनाश कुमार मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट उमेश चन्द, सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, एआरटीओ प्रदीप कुमार, विद्यालय के प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी एवं सभी शिक्षक -शिक्षिकाऐं व जनसंपर्क अधिकारी उपेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक गौरव बंसल व प्रधानाचार्या श्रीमती राखी जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.