• Wed. Jul 8th, 2026

नगर निगम के इंफोर्समेंट टास्क फोर्स प्रभारी ने का फर्जी लेटरपैड, जारी किया आईकार्ड; जांच के आदेश

ByVijay Singhal

Dec 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा नगर निगम के इंफोर्समेंट टास्क फोर्स प्रभारी कर्नल देवेंद्र सिंह फर्जी लेटरपैड जारी करने और फर्जी आईकार्ड बनाने के आरोप में घिर गए हैं। शिकायत सामने आने के बाद सहायक नगर आयुक्त मामले की जांच कर रहे हैं। नगर निगम के इंफोर्समेंट टास्क फोर्स प्रभारी कर्नल देवेंद्र सिंह पर फर्जीवाड़ा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि ईटीएफ प्रभारी पर पूर्व ईटीएफ प्रभारी के नाम का लेटर इस्तेमाल करने का आरोप है। इसके अलावा खुद का फर्जी आईकार्ड बनाने की शिकायत भी सामने आई है। उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। उनका जवाब मांगा है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि सामने आई शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि ईटीएफ प्रभारी के खिलाफ फर्जी लेटरपैड जारी करने और फर्जी आईकार्ड बनाने की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.