• Wed. Jul 22nd, 2026

कोसीकलां में मनचले से परेशान किशोरी को स्कूल भेजना किया बंद

ByVijay Singhal

Jul 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में मनचले से परेशान एक किशोरी के पिता ने उसे स्कूल भेजना बंद कर दिया है। आरोप है कि पिछले काफी समय एक मनचला उसे परेशान कर रहा है। विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट व धमकी देता है। ऐसे में किशोरी के पिता ने बेटी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल भेजना बंद कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से घर के सामने रहने वाला युवक उनकी 15 वर्षीय बेटी का पीछा कर छेड़खानी कर परेशान कर रहा है। बेटी परेशान हो गई। जानकारी होने पर नाबालिग के परिजनों ने बेटी की सुरक्षा को देखते हुए उसे स्कूल भेजना बंद कर दिया। किशोरी की मां का आरोप है कि शनिवार को वह बेटी को दिखाने के लिये अस्पताल लेकर जा रही थी। इस दौरान भी आरोपी युवक ने बेटी का पीछा किया। इसकी शिकायत करने करने जब वह युवक के घर पहुंचीं तो उसने तथा उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी है। इसके डर से उसकी बेटी ने घर से निकलना तक बंद कर दिया है। महिला ने युवक के खिलाफ थाना कोसीकलां में तहरीर दी है।कोसीकलां थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। यदि है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.