• Sat. Jun 27th, 2026

मथुरा के इंड्रस्ट्रियल एरिया में प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का मिला जखीरा, सवा लाख रु जुर्माना वसूला

ByVijay Singhal

May 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम द्वारा महानगर क्षेत्रान्तर्गत प्रतिदिन प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करने के साथ जुर्माना वसूल किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।बनगर आयुक्त शशांक चौधरी ने सभी अपर एवं सहायक नगर आयुक्तों को कड़े निर्देश दिए है कि धर्म नगरी में प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री उसका इस्तेमाल कदापि नहीं होने चाहिए। इसी क्रम में बुधवार को श्रीमती कल्पना सिंह चौहान सहायक नगर आयुक्त द्वारा इंड्रस्ट्रियल एरिया ई 39 में प्रतिबंधित प्लास्टिक होने की सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही करते हुए लगभग 170 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करते हुये जुर्माने के रूप में रू. 1 लाख 30 हजार रु. की वसूली की गयी है। सहायक नगर आयुक्त द्वारा चेतावनी देते हुये कहा है कि प्रतिदिन प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाया जायेगा।
सिंगल यूज प्लास्टिक के जब्तीकरण के दौरान नगर निगम टास्क फोर्स से राजेश सूबेदार पदम सिंह राजकुमार लवानिया सफाई निरीक्षक दीपक शर्मा आदि नगर निगम टीम उपस्थित रही।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.