• Fri. Jun 26th, 2026

मथुरा के सुरीर क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण कर भट्ठा मजदूरों को बांटी दवाएं

ByVijay Singhal

May 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर क्षेत्र में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर में प्रवासी मजदूर व परिवार के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। ईंट भट्ठों पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बच्चों के शैक्षिक व स्वास्थ्य विकास के लिए सेंटर फार एजुकेशन एवं कम्युनिकेशन दिल्ली के नाम की एक संस्था पिछले कई वर्ष से काम कर रही है।
सुरीर क्षेत्र के भावना, भारत, माधव, राजू, राधे, देविका, हवलदार, जीसीए व साईं ईंट भट्ठा पर टेरेडे होम्स व बीएमजेड के सहयोग से सेंटर चलाया जा रहा है। जहां बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य व मानसिक रूप से विकसित करने के लिए कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।
भारत ईंट भट्ठा पर संस्था की ओर से बुधवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया जिसमें डा. जितेंद्र सिंह तोमर द्वारा प्रवासी मजदूर व उनके परिवार के लोगों की स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें संस्था की ओर से निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में संस्था के ललित कुमार उत्तम सिंह यशोदा देवी चाइल्ड केयर सेन्टर संचालक के अलावा जलाल खान गिरिराज सिंह गुलाब नबी लक्षमण सेठ समेत भट्ठा संचालक मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.