• Wed. Apr 29th, 2026

अछनेरा स्टेशन पर बिना टिकट/अनाधिकृत यात्रा तथा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने वालों के विरूद्ध चलाया गया विशेष टिकट चेकिंग अभियान

ByVijay Singhal

Sep 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्ग निर्देशन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री अमित आनन्द के निर्देशन मे बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु दिनांक -20.09.2024 को  अछनेरा स्टेशन से गुजरने वाली गाडी सं0-12195,14865, ,  12308, 01902, 05347, 01912, 19666 & 22987 पर बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध अछनेरा स्टेशन पर विशेष जाँच की गई, जिसके परिणामस्वरूप जांच के दौरान 44 बिना टिकट यात्रियों से रु-11,000/- तथा 05 यात्रियों से गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने के फलस्वरूप रु-770/- सहित कुल 49 यात्रियों से रु0- 17415/-  का जुर्माना वसूल किया गया ।
उपरोक्त जांच में मंडल वाणिज्य निरीक्षक श्री गजेन्द्र सिह ,जांच पर्यवेक्षक श्री लहरी राम मीना CTI/SQD के साथ अन्य टिकट जांच कर्मचारी, आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ मौजूद रहे । जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.