हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा के व्रन्दावन रोड पर बहुत ही हैरानी की बात है कि रात्रि में 500 आदमी 10 जेसीबी मशीन कई घंटे से लगातार हरे वृक्षों को कटती रही लेकिन पास में ही पुलिस चौकी रात में चेतक गस्त के सिपाही किसी को भी भनक नहीं लगी बिजली विभाग ने बिजली को कुछ घंटे के लिए बाधित कर दिया प्रशासन सोता रहा भू माफियाओं द्वारा जिंदा वृक्षों को काट दिया गया एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा वृक्ष लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है एक वृक्ष मां के नाम लेकिन ब्रिज की भूमि बांके बिहारी की नगरी वृंदावन में एक वृक्ष मां के नाम नहीं हजारों वृक्षों की बाली दे दी जाती है लेकिन योगी शासन और योगी के आला अधिकारी मथुरा का जिला प्रशासन कुंभकरण की नींद में सोता रहा और भू माफिया अपने काम को अंजाम देते रहे 24 घंटे से ज्यादा हो गए अभी तक किसी भी भूमाफिया गिरफ्तारी नहीं हुई जिंदा पेड़ों की लाशों के ढेर भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली व बांके बिहारी की पावन नगरी वृंदावन की भूमि पर पड़े हुए हैं और वह आंसू बह रहे हैं कि है बृजवासियों हमारे संग यह जो अत्याचार हुआ है इसके लिए उन दोषियों को कम से कम ऐसी सजा दिलाओ की और आगे इस तरह बेरहमी से जिंदा पेड़ों को ना काटा जाए अब देखते हैं योगी की सरकार में मथुरा के जिला अधिकारी पुलिस विभाग एवम वन विभाग भू माफियाओं के खिलाफ किस तरह की कठोर कार्रवाई करता है यह भविष्य ही बताएगा मेरी बृजवासियों से अपील है की एक जुट हो कर सब मिलकर वृक्ष काटने वाले भू माफियाओं के खिलाफ हो, और अपनी आवाज को इतना बुलंद करें कि आने वाले समय में कोई भी बड़े से बड़ा भूमाफिया एक भी पेड़ काटने की हिम्मत ना कर से अगर अभी भी इन पेड़ काटने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में मथुरा वृंदावन की भूमि पर वृक्ष नाम की चीज नजर नहीं आएगी और जिंदा वृक्षों को भूमाफिया इसी तरह बेरहमी से काटते रहेंगे क्योंकि उनको पता है धनबल के आगे सब उनके सामने नतमस्तक हो जाते हैं कितना भी बड़े से बड़ा अधिकारी हो कोई भी माफियाओं के आगे बोलने की हिम्मत नहीं करते इसका यही तो जीता जाता उदाहरण है वृज सभी साधु संतों को भी लाभ बंद होना चाहिए क्योंकि उनका भी जीवन इन हरे भरे वृक्षों के नीचे ही गुजर रहा है और अगर यह सभी वृक्ष काट दिए गए तो उनका रहना और जीना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि जितने भी आश्रम है उन आश्रमों में वृक्षों की छाया के नीचे साधु संत भजन ध्यान कर रहे हैं और अपना जीवन यापन कर रहे हैं मैं उम्मीद करता हूं की लोग मेरी लेखनी को अवश्य समझेंगे और इसको अपनी आवाज समझ कर जन-जन तक पहुंचने के लिए शेयर करेंगे जय हिंद जय भारत वृज बचाओ वृक्ष बचाओ सभी एक जुट होकर भू माफियाओ के खिलाफ आवाज उठाओ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
