हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा राया
मथुरा। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से दो दिन पूर्व अचानक गायब किशोरी का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। उसे ले जाने में समुदाय विशेष के युवक का नाम सामने आने पर हिन्दूवादी संगठन के लोगों ने थाने पहुंच कार्रवाई कर किशोरी को जल्द बरामद कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, अन्यथा थाना घेराव करने की चेतावनी दी। पुलिस ने नाबालिग को जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया। बताते चलें थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 17 सितंबर को मथुरा टूयूशन पढ़ने के लिये राया गयी थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी सभी जगह तलाश की गयी। तभी जानकारी हुई कि उसे समुदाय विशेष का युवक ले गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गयी। पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताते हैं कि समुदाय विशेष के युवक द्वारा किशोरी को ले जाने की जानकारी होने पर गुरुवार शाम

हिन्दू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने थाने पहुंच कर पुलिस से जल्द किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की,

अन्यथा थाने का घेराव करने की चेतावनी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल ने रोष व्यक्त कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश में पुलिस जुटी है। एक युवक प्रवीन खान का नाम शक में आया है, उसकी तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
