• Wed. Aug 19th, 2026

वंदेमातरम का अपमान कर सोनिया ने देश को किया आहत, साध्वी ऋतंभरा ने आड़े हाथ लिया

ByVijay Singhal

Aug 19, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन में पद्मविभूषण साध्वी ऋतंभरा ने सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा वंदेमातरम पर जिस तरह से सोनिया गांधी ने कृत्य किया है, इससे पूरा देश आहत हुआ है। उनकी भावना देश के सामने आ चुकी हैं। उन्होंने जंतरमंतर के प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए कहा मुद्दों को लेकर प्रदर्शन होने चाहिए। लेकिन, हम इस देश में अराजकता नहीं होने दे सकते। वात्सल्य ग्राम के समविद् गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार स्व. भानुप्रताप शुक्ल के पुण्यतिथि पर आयोजित राष्ट्र चिंतन दिवस समारोह में साध्वी ऋतंभरा ने यह बात कही। उन्होंने कहा स्व. भानुप्रताप शुक्ल बड़े राष्ट्रचिंतक थे। उनका स्मरण करने को आज हम एकत्रित हुए हैं। हमें व्यक्तिगत चिंतन से मुक्त होकर देश का चिंतन करना चाहिए। साध्वी ऋतंभरा ने कहा भारत ने देखा वंदे मातरम गीत पर जिस तरह सोनिया गांधी असहज हुईं, सोचा भी नहीं जा सकता। उनका सच देश के सामने आ चुका है। इस पर सरकार को कुछ करना चाहिए। बाबा रामदेव के आंदोलन के सवाल पर कहा देश विशाल वट वृक्ष है कभी कभी दीमक लगती है तो उसका उपचार किया जाता है। संसद में पप्पू यादव साधु का चोला पहनकर हमारी भावनाओं, आस्थाओं का अपमान कर रहे थे। ये भगवा त्याग, तपस्या का वस्त्र है। समाज को सहन करने की सीमा होनी चाहिए, लेकिन, ज्यादा रगड़ोगे तो चंदन में भी आग लगेगी। श्रीराम मंदिर के बाद अब सिद्धीविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी के सवाल पर कहा हम सभी को चरित्र मजबूत करना होगा। ये सारी घटनाएं इंगित करती हैं हम नैतिकता के मामले में चूक रहे हैं। दुर्भाग्य है कि धर्म की शिक्षा हम दे नहीं सकते। सरकार नैतिकता के नाम पर जो व्यवस्था बना रही होगी, उसमें विलंब हुआ। इसी कारण ये दृश्य सामने हैं। श्रीराम जन्मभूमि का मामला व्याकुल करने वाला था। इन्होंने चढ़ावा चोरी को चंदा चाेरी बताना शुरू कर दिया, इससे आस्था के केंद्र के प्रति अश्रद्धा उत्पन्न होती है। ऐसा करने वालों को दंड मिलना चाहिए। समारोह में पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग ने कहा उन्होंने राजनैतिक, सामाजिक कार्य किए, वे गेरुआ वेश से कम नहीं थे। चित्रांकन में अंशिका प्रथम, अंशी द्विवेदी द्वितीय, रिया चौधरी तृतीय रहीं। मीडिया लोकतंत्र का सबसे मजबूत स्तंभ है विषय पर हिमांशी प्रथम, श्रेया सक्सेना द्वितीय, इशू तृतीय रहीं। नुक्कड़ नाटक में तपस्विती सदन प्रथम रहा। विजेता छात्राओं को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र भेट किए। कोषाध्यक्ष महेश खंडेलवाल, विद्यालय चेयरमैन संजय भैया, देवेंद्र सिंह, निदेशिका सुमनलता, कमांडेड ग्रुप आफ समविद् स्कूल आईजी एसके शर्मा, प्रेम कुमार सिंह, प्राचार्या पूजा सिंह मौजूद रहे। संचालन डा. उमाशंकर राही, धनंजय मिश्रा ने किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.