• Tue. Feb 10th, 2026

कैबिनेट मंत्री के आवास के बाहर ई-रिक्शा-ऑटो चालकों की नारेबाजी, रूट निर्धारण और 3000 रजिस्ट्रेशन शुल्क का विरोध

ByVijay Singhal

Jan 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने नगर निगम द्वारा निर्धारित किए जा रहे रूट और ₹3000 के रजिस्ट्रेशन शुल्क के विरोध में प्रदर्शन किया। रेलवे ग्राउंड में ऑटो-ई-रिक्शा यूनियन के बैनर तले सैकड़ों चालकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ई-रिक्शा यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुलवीर चौधरी ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन गरीब चालकों का शोषण कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रति वाहन ₹3000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क अनुचित है, खासकर चालकों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए। रजिस्ट्रेशन न कराने पर चालान किए जा रहे हैं, जिससे चालकों में आक्रोश है। चौधरी ने मांग की कि रजिस्ट्रेशन शुल्क को 3000 से घटाकर 1500 किया जाए और वाहनों के संचालन की पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए। उन्होंने 30 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन के लिए समय देने और इस अवधि में किसी भी ई-रिक्शा या ऑटो का चालान न करने की भी मांग की। अपर नगर आयुक्त सौरव सिंह ने बताया कि यूनियन की कई मांगों को मान लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ₹3000 के रजिस्ट्रेशन शुल्क को कम करने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा, जिस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.