• Sat. Apr 18th, 2026

मथुरा-आगरा ट्रैक पर सिग्नल में खामी

ByVijay Singhal

Apr 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा-मथुरा रेलवे ट्रैक पर बाद स्टेशन के पास सिग्नल में तकनीकी खामी आने के कारण शुक्रवार रात करीब आठ बजे से दिल्ली से आगरा की ओर जाने वाली ट्रेनें कई घंटे तक मथुरा व आसपास खड़ी रहीं। बाद में इन ट्रेनों को वाया अछनेरा होकर गुजारा गया। दिल्ली से आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर मथुरा जंक्शन पर साढ़े आठ बजे से 11 बजे तक खड़ी रही। इसके बाद ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर अछनेरा से होकर आगरा भेजा गया। सूत्रों ने बताया कि बाद स्टेशन के पास सिग्नल में आई खामी के कारण ट्रेनों को मथुरा व आसपास के स्टेशनों पर रोका गया। इसके बाद उन्हें डायवर्ट करके गुजारा गया। देर रात तक तकनीकी टीमें खामी को दुरुस्त करने में लगी रहीं। इससे आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे तक की देरी से गंतव्य पर पहुंचीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.