• Sat. Apr 18th, 2026

गोवर्धन में दानघाटी की दुकानों पर प्रशासन ने की जांच

ByVijay Singhal

Apr 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गिरिराज तलहटी में खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी के नेतृत्व में दानघाटी मंदिर क्षेत्र की दुकानों पर अचानक जांच की कार्रवाई की गई। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। अभियान के दौरान पेड़े, दूध, घी, मिठाइयां और अन्य प्रसाद सामग्री की गहन जांच की गई। कार्रवाई को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानों पर स्वच्छता की स्थिति खराब पाई गई। उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेहत से कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गोवर्धन धाम आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को शुद्ध और गुणवत्ता वाला खाद्य पदार्थ मिलना चाहिए। मिलावटी सामग्री या एक्सपायरी प्रोडक्ट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने और एफएसएसएआई दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में गोवर्धन के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी ऐसी कार्रवाई की जाएंगी। गोवर्धन धाम में वर्षभर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। ऐसे में मिलावटी खाद्य पदार्थ तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.