• Tue. Jul 7th, 2026

सर्वसमाज के कल्याण के लिए है श्रीमद् भगवद्गीता: कैवल्यापति दास

ByVijay Singhal

Dec 23, 2023
Spread the love
चंद्रोदय मंदिर में आयोजित गीता फेस्ट 2023 का विजेता बना भक्ति वेदांत गुरूकुल
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन स्थित चंद्रोदय मंदिर में गीता फेस्ट 2023 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मथुरा जनपद के 15 विद्यालयों के, एक हजार विद्यार्थियों ने गीता के सस्वर श्लोग गायन स्पर्धा में भाग लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके भक्ति वेदांत गुरुकुल के विद्यार्थियों ने गीता फेस्ट 2023 की विजेता ट्राॅफी अपने नाम की।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर के उपाध्यक्ष श्री कैवल्यापति दास ने कहा कि श्रीमद् भगवद्गीता हमारा मार्ग दर्शक ग्रंथ है। यह सर्वसमाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। गीता के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि स्पर्धा के इस युग में गीता का संदेश प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाना अति अवश्यक है। चंद्रोदय मंदिर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए कटिबद्ध है। संस्था द्वारा निरंतर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती विष्णु प्रिया देवी दासी ने बताया कि दो दिवसीय गीता फेस्ट 2023 स्पर्धा का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम गीता जयंती के पावन पर्व पर किया गया। जिसमें स्वामी भक्ति वेदांत गुरूकुल को विजेता घोषित किया गया। इसमें राजीव इंटर नेशनल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, हेरीटेज स्कूल, वृन्दावन पब्लिक स्कूल, एएचएम और कृष्ण बलराम सामुदायिक विद्यालय के छात्रों ने सम्मान जनक प्रदर्शन किया। इस स्पर्धा में 167 विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.