हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गर्मी की छुट्टियां खत्म होने और स्कूलों के दोबारा खुलने का समय नजदीक आते ही मथुरा जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थिति यह है कि जून के अंतिम सप्ताह में लंबी दूरी और प्रीमियम श्रेणी की ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। वीआईपी मानी जाने वाली अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस (12954) जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी फर्स्ट और सेकंड एसी की सीटें फुल हो चुकी हैं। मथुरा जंक्शन होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की लोकप्रिय ट्रेनें जैसे केरला एक्सप्रेस (12626), नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12001), मालवा एक्सप्रेस (12920), मुंबई सीएसटी-अमृतसर एक्सप्रेस (11058), स्वराज एक्स्प्रेस (12472), कोटा-पटना एक्सप्रेस (13238), अमृतसर एक्सप्रेस (12484) और झेलम एक्सप्रेस (11078) में स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी में वेटिंग का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। कोटा और मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों में तो नो रूम की स्थिति बन गई है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस सीजन में प्रवासियों की वापसी और छुट्टियों के कारण दबाव अचानक बढ़ गया है। यात्रियों को तत्काल कोटा या रेलवे द्वारा चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेनों काफी मुफीद साबित हो रही हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
