हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन चौराहा स्थित श्रीजीबाजा गर्ल्स इंटर कॉलेज में चल रहे विश्व हिंदू परिषद (विप) के मेरठ क्षेत्र के परिषद शिक्षा वर्ग के नौवें दिन मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री राजेश कुमार ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत में धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए पूज्य संतों ने हमेशा शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र के माध्यम से भी समाज को जागृत और सुरक्षित करने का कार्य किया है। उन्होंने आदि शंकराचार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि अल्पायु में ही उन्होंने पूरे देश का पैदल भ्रमण कर समाज को एकजुट किया और चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना की। संतों ने हमेशा समाज से भेदभाव मिटाकर समरसता का संदेश दिया है। ऐसे पूज्य संतों का सम्मान और सहयोग करना हम सभी का परम कर्तव्य है। कार्यक्रम के मंच पर वर्ग प्रमुख रविंद्र कुमार लांबा उपस्थित रहे, जबकि संचालन वर्ग बौद्धिक प्रमुख राकेश त्यागी ने किया। इस दौरान ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड से आए शिक्षार्थियों और शिक्षकों सहित वर्ग पालक यशपाल सिंह, ब्रज प्रांत पालक अभय कुमार अभय सिंह, मेरठ प्रांत पालक मनोज सिरोही और उत्तराखंड प्रांत पालक मनोज पाटीदार मौजूद रहे। स्थानीय स्तर पर गोकुलेश गौतम, नितिन चौधरी, पवन शर्मा, उमाकांत सिंह, दीपक चौधरी, डॉ. अमन कुमार सैनी और धर्मेंद्र सिंह व अन्य ने सहभागिता की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
