• Sun. Aug 23rd, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आ सकते हैं सीएम योगी

ByVijay Singhal

Aug 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आने की संभावना है। प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री तीन सितंबर की सुबह मथुरा पहुंचेंगे और दो दिन जिले में रहेंगे। जानकारी के अनुसार, तीन सितंबर को वह मथुरा-वृंदावन के साधु-संतों से भेंट करेंगे और बरसाना में श्रीराधा रानी का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद चार सितंबर को जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत और श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाएं पुख्ता रहेंगी। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बताया है कि हर बार की तरह इस बार भी सीएम योगी को जन्माष्टमी पर मथुरा आने के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री के 25 अगस्त को भी मथुरा आने की संभावना की चर्चा है, लेकिन जन्माष्टमी के पर आने की संभावना अधिक मानी जा रही है। प्रशासन को मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना का इंतजार है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.