• Fri. May 1st, 2026

थाना शेरगढ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।थाना शेरगढ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा  द्वारा चोरी की घटनाओ की रोकथाम,चोरी गए माल की बरामदगी एवं चोरी की घटनाओ में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता के निकट पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष शेरगढ के कुशल नेतृत्व में थाना शेरगढ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20.08.2024 को बैहटा-शेरगढ रोड पर हनुमान मन्दिर के पास से मु0अ0सं0 249/2024 धारा 303(2) बीएनएस में प्रकाश में आए अभियुक्त गोविन्दा पुत्र करूआ निवासी ग्राम काजरौठ थाना शेरगढ जनपद मथुरा को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 249/24 धारा 303(2) बीएनएस उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस  वृद्धि करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.