• Fri. May 1st, 2026

एसएसपी आवास के समीप वीआईपी ड्यूटी में लगी एस्कॉर्ट गाड़ी ने टेंपो में मारी टक्कर एक की मौत, कई घायल

ByVijay Singhal

Aug 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । महानगर में एसएसपी आवास के समीप मंगलवार देर शाम एक अनियंत्रित बोलेरो ने सामने से आते सवारी से भरे टेंपो को रौंद दिया। दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला दो बच्चों के अलावा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा रोड स्थित एसएसपी बंगले के समीप एस्कॉर्ट लिखी एक अनियंत्रित बोलेरो ने सवारी से भरे टेंपो को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से सेना क्षेत्र की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में टेंपो सवार हाथरस सिकंद्राराराऊ निवासी 24 वर्षीय केशव पुत्र रघुराज की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि औरंगाबाद सदर बाजार निवासी 10 वर्षीय कार्तिक, 8 वर्षीय पारस, 30 वर्षीय प्रीति पत्नी अजय, टेंपू चालक बहादुरपुर निवासी महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को मोर्चरी में रख घटना की सूचना परिजनों को दे दी। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारू कराया। बताया था कि बोलोरो गाड़ी किसी वीआईपी के साथ एस्कॉर्ट में चलती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.