• Wed. Jul 1st, 2026

शेरगढ़ पुलिस ने अफसर बनकर ठगी करने बाले 4 को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Apr 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने बाबूगढ़ के जंगल से शुक्रवार रात चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी कभी बैंक अधिकारी बनकर तो कभी अश्लील वीडियाे बनाकर या पहचान वाला बनकर ठगी करते थे। इनके पास से दो मोबाइल फोन, 56 सिम कार्ड, 5 आधार कार्ड, सात डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया ने बताया कि इन चारों की तलाश काफी दिनों पुलिस कर रही थी। गिरफ्तार ठगों की पहचान फिजुर रहमान, मोहम्मद अशरफ निवासी सैयदपाड़ा थाना बड़वन जिला मुर्शिदाबाद (पं. बंगाल), आदिल, परवेज निवासी बाबूगढ़ थाना शेरगढ़ के रूप में हुई। प्रभारी ने बताया कि चारों ठग कभी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर तो कभी फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर अपने खातों में रकम डलवाते लेते थे। इन बदमाशों की तलाश काफी दिन से थी। अपराध करने के बाद ये सभी दूसरे स्थान पर भाग जाते थे। मुखबिर ने सूचना दी कि ये सभी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। तभी पुलिस ने बाबूगढ़ के जंगल से चारों को पकड़ लिया। इन चारों को जेल भेज दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.