हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत निगम अब एरियल बंच कंडक्टर केबल (एबीसी) का इस्तेमाल कर रहा है। आकाशवाणी से स्वामी घाट तक निगम द्वारा एबीसी केबल डालकर बिजली व्यवस्था को सही किया गया है। अधीक्षण अभियंता शहरी सुरेश चंद रावत ने बताया कि पहले आकाशवाणी से स्वामी घाट तक 95 एमएम की केबल से उपभोक्ताओं को आपूर्ति प्रदान की जा रही थी। इससे कई बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी थी।
उपभोक्ताओं की परेशानी को दूर करने के लिए इस बार इस लाइन पर 120 एमएम की एबीसी केबल डाली गई है। इससे बिजली चोरी की घटनाओं पर तो रोक लगेगी ही, लोड बढ़ने पर भी केबल में आसानी से आग नहीं लगेगी। शहरी क्षेत्र की अन्य लाइनों को भी इसी तर्ज पर बदला जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
