हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रयागराज से चांदी लेकर आए दंपती को आरपीएफ टीम ने शनिवार को मथुरा जंक्शन स्टेशन पर पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से करीब तीन किलो चांदी बरामद हुई है। आरपीएफ ने दंपती को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर दंपती को जंक्शन के प्रथम प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में पकड़ा गया। उनके पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी ली गई। बैग के अंदर से तीन किलो चांदी बरामद हुई। मांगने पर पति-पत्नी चांदी का बिल नहीं दिखा पाए। बरामद चांदी की कीमत करीब 2 लाख रुपये है। आरपीएफ अधिकारियों के पूछताछ करने पर जयप्रकाश और चंचल देवी निवासी गांव अंतागढ़ी थाना सादाबाद जिला हाथरस ने बताया कि वे प्रयागराज से कम कीमत में चांदी खरीदकर लाते हैं। चांदी की सप्लाई ज्यादा कीमत में मथुरा में करते हैं। आरपीएफ ने मामले की जानकारी जीएसटी टीम को दे दी है। पति-पत्नी को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
