• Mon. Nov 9th, 2026

श्रीकृष्ण काली पीठ में धूमधाम से संपन्न हुई शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति

Byvijay.singhal1233

Oct 6, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में गोपीनाथ बाज़ार स्थित श्रीकृष्ण काली पीठ में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति कृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सम्पन्न हुई।सैकड़ों वैदज्ञ विप्रों एवं भक्तों व श्रद्धालुओं ने अत्यंत विधि विधान से अपनी आहुतियां दीं।साथ ही 500 से भी अधिक कन्याओं व लांगुराओं का पूजन-अर्चन करके उन्हें भोजन प्रसाद ग्रहण करा कर उन्हें उपहार वितरित किए गए।
मथुरा – वृन्दावन नगर निगम के डिप्टी मेयर पंडित राधाकृष्ण पाठक व मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण काली पीठ वृन्दावन का अत्यंत प्राचीन धार्मिक स्थल है।यहां प्रतिवर्ष दोनों नवरात्रों में विश्वकल्याणार्थ शतचंडी महायज्ञ आयोजित किया जाता है।जिसमें दूर-दराज के असंख्य भक्त श्रद्धालु अत्यंत श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ भाग लेते हैं।
 पद्मश्री कृष्ण कन्हाई चित्रकार व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व ने कहा कि श्रीकृष्ण काली पीठ श्रीधाम वृन्दावन का गौरव है।यह स्थान ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व का है।इस स्थान से तमाम प्रख्यात संत, धर्माचार्य व राजनेता जुड़े हैं।जिनकी  इस स्थान के प्रति अपार आस्था है।
उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग व भाजपा के नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा कि वृन्दावन में कृष्णोपासना के अलावा मां दुर्गा की उपासना भी अत्यंत श्रद्धा के साथ की जाती है।इसका प्रमाण यहां आने भक्तों व श्रद्धालुओं की असंख्य संख्या स्वयं प्रगट करती है।
इस अवसर पर डॉ. अनूप शर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ. विनोद बनर्जी , युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा,पार्षद पंकज अरोड़ा, वरिष्ठ पत्रकार सी.पी. सिंह सिकरवार, शैलेंद्र अग्रवाल, डॉ. बी.पी. शुक्ला, ज्योति अग्रवाल,गोपेश अग्रवाल, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, आदित्य आचार्य,भीमसेन अग्रवाल की उपस्थिति विशेष रही।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.