• Sun. Nov 29th, 2026

बाँके बिहारी मंदिर में फूल बंगला सजाने को लेकर भिड़ गए सेवायत, सीओ ने समझाते हुए दी चेतावनी

Byvijay.singhal1233

Jun 22, 2023
Spread the love
मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला सजाने को लेकर चल रहे मामले में दोनों पक्षों के बीच विवाद गहरा गया। शांति व्यवस्था बिगड़ने के मद्देनजर पुलिस पहुंच गई। सहमति न बनने पर दोनों पक्षों ने न्यायालय की शरण लेने का विचार किया। बांकेबिहारी मंदिर में गर्मी के दिनों में फूल बंगला सजाया जाता है। भक्तों की मांग पर सजने वाले बंगले को लेकर राजभोग और शयनभोग सेवायतों में पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर न्यायालय में वाद विचाराधीन है। मंगलवार को राजभोग अधिकारी बालकृष्ण गोस्वामी और शयनभोग अधिकारी कपिल गोस्वामी और उनके समर्थकों के बीच बंगला सजाने को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर मोहन बाग़ में बैठक हुई। इसमें सीओ सदर प्रवीण मलिक भी पहुंचे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। सीओ ने शांतिभंग न किए जाने की चेतावनी दी। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार सुबह तीन बजे से छह बजे तक बंगला सजाने और दोपहर एक से दो बजे तक हटाने के निर्देश राजभोग सेवायतों को हैं। दोपहर दो बजे से पांच बजे तक बंगला सजाने व आरती के बाद बंगला हटाने के निर्देश शयनभोग सेवायतों को हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.