• Thu. Jul 2nd, 2026

आम आदमी पार्टी की बैठक मेंप्रवीन भारद्वाज बने महानगर अध्यक्ष,

ByVijay Singhal

Jun 22, 2023
Spread the love
मथुरा। आम आदमी पार्टी की एक बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। मीटिंग में ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने ज़िला प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्रा एवं ज़िला अध्यक्ष भगत सिंह के साथ जिला कार्यालय पर बैठक कर मथुरा वृंदावन के महानगर अध्यक्ष की घोषणा की। जिसमें पार्टी के महापौर प्रत्याशी रहे प्रवीण भारद्वाज को महानगर की कमान सौंपी गई। महानगर अध्यक्ष की घोषणा करते हुए पार्टी की ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने बताया कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह के निर्देश पर समूचे प्रदेश में संगठन विस्तार का काम चल रहा है। निकाय चुनावों में मथुरा वृंदावन महानगर का चुनाव भी पार्टी ने लड़ा लेकिन संगठन मजबूत न होने के कारण अच्छे नतीजे देने में नाकामयाब रहे। ब्रज प्रांत अध्यक्ष हृदेश चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले ही संगठन को विस्तार देने का काम प्रदेश भर में चल रहा है। इसी क्रम में अब मथुरा वृंदावन महानगर का अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज को बनाया जाता है। हृदेश चौधरी ने प्रवीन भारद्वाज के नाम की घोषणा करते हुए उनसे कहा कि वह पार्टी की नीतियों के अनुसार शहर में पार्टी को मजबूत करेंगे। ज़िला प्रभारी अश्विनी मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब नगर में मजबूत होगी और लोकसभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। ज़िला अध्यक्ष भगत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शहर में बूथ स्तर तक संगठन निर्माण का काम करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज, पूर्व महासचिव गिरिराज कटारा एडवोकेट, प्रदीप कुमार सक्सेना, चंद्रशेखर मिश्रा, संदीप हिंडोल, गजेंद्र सिंह, कमल सिंह, पंडित पीयूष, सरस्वती उपाध्याय, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.