हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सहायक परिवहन कार्यालय में बृहस्पतिवार को सर्वर डाउन होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूरदराज से अपने काम कराने आए लोग घंटों बैठकर सर्वर चालू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक सर्वर चालू नहीं हुआ। सुबह जब कार्यालय खुला तो सर्वर चल रहा था। कुछ देर बाद अचानक सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। सर्वर ठप होने के कारण कार्यालय के बाबू हाथ पर हाथ रखकर बैठने को मजबूर हो गए। दूरदराज से अपने-अपने काम कराने आने वाले आवेदकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने सर्वर न चलने के शिकायत एआरटीओ प्रशासन से की। उन्होंने भी सर्वर की समस्या को दूर करने में अपनी असमर्थता जाहिर की। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश था।
यहां गाड़ी स्थानांतरण के लिए मांट से आए प्रेम पाल सिंह ने कहा कि एक तो बिना सुविधा शुल्क के कार्यालय में काम नहीं होता है। सुविधा शुल्क देने के बाद कभी सर्वर चला जाता है तो कभी संबंधित बाबू छुट्टी पर होने के कारण काम नहीं होता। इसी तरह मांट से आए रमेश पचौरी ने कहा कि उन्हें अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन कराना है। पिछले दो दिन से अधिकारी चक्कर लगवा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जब दलाल से संपर्क किया तो उसने कुछ ही घंटों में रजिस्ट्रेशन कराने की जिम्मेदारी ली। वह उसके साथ कार्यालय गये तो वहां सर्वर काम नहीं कर रहा था। इस कारण बृहस्पतिवार को भी उन्हें बिना रजिस्ट्रेशन के ही लौटना पड़ा। परिवहन विभाग का सर्वर एनआईसी द्वारा संचालित किया जाता है। इसमें विभाग का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। सर्वर ठप होने की सूचना उन्हें दे दी गई है, लेकिन सर्वर कब ठीक होना इसकी जानकारी नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
