• Tue. Jun 30th, 2026

व्रन्दावन में सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल

ByVijay Singhal

May 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील वीडियो के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसमें दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। प्रथम दृष्टया वायरल वीडियो पुलिस चौकी अद्धा क्षेत्र के अंतर्गत काॅलोनी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दो पुरुषों द्वारा अश्लीलता परोसते हुए वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो शेयर हो गया। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी। जिसके बाद उप निरीक्षक ईश्वरचंद यादव ने 9 मई को कोतवाली में सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया। उप निरीक्षक ने बताया कि जब जांच शुरू की गई तो वह पुलिस चौकी अद्धा क्षेत्र के एक मोहल्ला का होना बताया जा रहा है जिसमें दो लोगों द्वारा अश्लीलता प्रदर्शित की जा रही है जो सामाजिक दृष्टि से अशोभनीय है। इसका समाज में गलत प्रभाव पड़ रहा है। बताया कि अभी दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.